नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। ऑनलाइन मार्केटप्लेस स्नैपडील ने अपने साथ जुड़े दो लाख सक्रिय विक्रेताओं में से 10,000 विक्रेताओं के लिए एक-एक करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य रखा है। यह जानकारी शुक्रवार को कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुनाल बहल ने दी।

बहल ने स्नैपडील के विक्रेताओं को लिखे खत में कहा, “साल 2016 में हमारा लक्ष्य अपने 10,000 विक्रेताओं के लिए यह सुनिश्चित करना है कि उनका कारोबार एक करोड़ रुपये से ज्यादा हो। हम इसके लिए हरसंभव मदद मुहैया कराएंगे ताकि आप इस लक्ष्य को पा सकें। हमने हाल ही में आपकी मदद के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए हैं ताकि स्नैपडीप पर आपके ऑनलाइन कारोबार को मजबूती मिले।”
उन्होंने आगे लिखा, “आज मुझे यह बताते हुए बेहद गर्व हो रहा है कि हमारे साथ अब तक दो लाख से ज्यादा सक्रिय विक्रेता जुड़ चुके हैं और अपने कारोबार को आगे बढ़ा रहे हैं। साल 2015 में सैकड़ों विक्रेताओं ने स्नैपडील के माध्यम से 10 करोड़ रुपये से भी ज्यादा के उत्पाद बेचे।”
अगस्त 2015 में स्नैपडील पर उपलब्ध उत्पादों का कुल मूल्य 4.5 अरब डॉलर था।
dharmpath.com dharmpath