प्रांत के एक सुरक्षा सूत्र ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर कहा कि रामादी से 170 किलोमीटर पश्चिम हदिथा कस्बे के पूर्वी इलाके में आईएस के दर्जनों आतंकवादियों ने हमला बोल दिया।
उन्होंने कहा कि संघर्ष के दौरान, आईएस आतंकवादियों में से एक आत्मघाती हमलावर ने सेना की एक गाड़ी में विस्फोट कर दिया, जिसमें 18 लोग मारे गए, जबकि सात अन्य घायल हो गए।
इस दौरान, सुरक्षाबलों ने आठ आतंकवादियों को मार गिराया और उनके कई वाहनों को नष्ट कर दिया, जबकि बाकी आतंकवादी भागकर निकटवर्ती रेगिस्तानी इलाके में छिप गए।
उल्लेखनीय है कि हदिथा के बाहरी इलाके में आईएस आत्मघाती हमलावरों व कार बम से लगातार कई दिनों से हमलों को अंजाम दे रहा है, लेकिन इराकी सुरक्षाबलों की किलेबंदी को भेदने में वह अभी तक नाकाम रहा है।
dharmpath.com dharmpath