एचआईएल में युवाओं के लिए मौका

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। कोल इंडिया हॉकी इंडिया लीग का चौथा संस्करण युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर नए आगाज के लिए तैयार है।

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। कोल इंडिया हॉकी इंडिया लीग का चौथा संस्करण युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर नए आगाज के लिए तैयार है।

छह फ्रेंचाइजी के साथ लीग की शुरुआत 18 जनवरी से होगी जोकि 21 फरवरी तक चलेगी।

लीग में कई युवा और प्रतिभावना खिलाड़ी विश्व हॉकी के बड़े नामों के साथ और उनके खिलाफ अपना जौहर दिखाते नजर आएंगे।

ओडिशा के 17 साल के डिफेंडर दिपसन टिरके उनमें से एक हैं। भारतीय जूनियर टीम के उप-कप्तान रह चुके दिपसन लीग में कलिंगा लांसर्स से खेलते नजर आएंगे जिसका पहला मुकाबला उत्तर प्रदेश विजार्ड्स से लीग के पहले दिन 18 जनवरी को है।

सीनियर टीम में मौका मिलने का इंतजार कर रहे दिपसन की कोशिश लीग में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचने की होगी।

इसी साल होने वाले रियो ओलम्पिक के लिए भारत की संभावित टीम का ऐलान भी होना है। ऐसे में चयनकर्ताओं का ध्यान भी लीग पर होगा।

हरमनप्रीत सिंह एक और ऐसा नाम है जिस पर सभी की निगाहें होंगी। पंजाब के रहने वाले इस 20 वर्षीय ड्रैग फ्लिकर को दंबग मुंबई ने इस साल अपनी टीम में बनाए रखा है। पिछले साल पांच गोल कर उन्होंने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था।

फॉरवर्ड खिलाड़ी अरमान कुरैशी के साथ डिफेंडर वरुण कुमार पर भी सभी की निगाहें होंगी। दोनों ही जेपी पंजाब वॉरियर्स के लिए खेलते हैं।

भारतीय जूनियर टीम की कमान संभालने वाले हरजीत सिंह भी उन प्रतिभावान खिलाड़ियों में से हैं जो सीनियर टीम में खेलने का दम रखते हैं।

हरजीत को पिछले साल मलेशिया में हुए सुल्तान जोहोर कप में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला था।

इन्हीं की तरह लीग में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींच सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493