मेरा निष्कासन ‘अनुचित’, ‘जबरन’ : किश्वर मर्चेट

मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस नौ’ से बाहर हुईं टीवी कलाकार किश्वर मर्चेट का कहना है कि उनका निष्कासन ‘जबरन’ हुआ है और यह ‘अनुचित कार्य’ था।

इतने सप्ताहों तक बिग बॉस के घर में रहने के बाद बाहर हुईं किश्वर 15 लाख रुपये लेकर शो से बाहर हुई हैं।

किश्वर की शो के फाइनल के टिकट के लिए घर के अन्य प्रतिभागी प्रिंस नरूला के साथ कड़ी प्रतिद्वंदिता हुई, जिसके अंत में किश्वर ने 15 लाख रुपये लेकर बाहर जाने में ही समझदारी दिखाई और प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।

टीवी कलाकार ने आईएएनएस को बताया, “यह अनुचित टास्क था। कड़े प्रतिद्वंदी होने के बाद भी घर जाना पड़ा। निश्चित तौर पर मुझे पैसा मिला है, लेकिन अगर मैं सामान्य प्रक्रिया के तहत बाहर होती, तो मुझे बुरा नहीं लगता।”

किश्वर ने कहा, “यह जबरन हुआ था। मेरे लिए यह फैसला लेना काफी मुश्किल था।”

उन्होंने कहा, “हम दोनों काफी अच्छे प्रतिद्वंदी थे, लेकिन मैं प्रिंस के प्रशंसकों की संख्या के बारे में जानती हूं, तो अगर मैं फाइनल में पहुंचती, तो भी वह मुझसे पांच प्रतिशत आगे रहते।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493