अनुष्का बनेंगी ‘सुल्तान’ की बेगम

मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। सुल्तान की बेगम के नाम का खुलासा हो गया है बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिल्म ‘सुल्तान’ में सलमान की बेगम बनेंगी।

यशराज फिल्म्स ने अपनी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ की नायिका को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लगाते हुए पुष्टि कर दी है कि इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान के साथ अनुष्का मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

अनुष्का ने ट्विटर पर तस्वीर साझा की है, जिसमें वह सलमान को गले लगाते नजर आ रही हैं। इस फिल्म से पहली बार सलमान-अनुष्का की जोड़ी पर्दे पर आ रही है।

इस फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर हैं और इसका निर्माण आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक पहलवान के जीवन पर आधारित है। इसके लिए सलमान पहलवानी और मिक्सड मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493