‘घायल..’ के स्पेशल इफेक्ट्स से खुश नहीं थे सनी

मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार सनी देओल ने कहा कि वह अपनी आगामी फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ के स्पेशल इफेक्ट्स से खुश नहीं थे, जिसके कारण फिल्म के रिलीज की तिथि बदली गई।

सनी ने टेलीविजन धारावाहिक ‘सीआईडी’ की एक कड़ी की शूटिंग के दौरान कहा, “मैं किसी भी चीज के साथ पूरी तरह खुश नहीं था। मैं अभी विशेष रूप से स्पेशल इफेक्ट्स पर काम कर रहा हूं। अभी तक मेरे लिए यह मुख्य कारण था।”

उन्होंने कहा, “लेकिन अब मैं खुश हूं कि मैं राहत की सांस ले सकता हूं और इसलिए हम फिल्म के लिए जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं।”

फिल्म के रिलीज की तारीख 15 जनवरी से बदलकर पांच फरवरी कर दी गई और अब यह फिल्म ‘सनम तेरी कसम’, ‘बीएचके भल्ला एट हल्ला डॉट कॉम’, ‘लव शुदा’ और ‘डायरेक्ट इश्क’ के साथ रिलीज हो रही है।

सनी द्वारा निर्देशित ‘घायल वन्स अगेन’ कथित तौर पर मुंबई के एक पुलिस अधिकारी के वास्तविक जीवन की घटना पर आधारित है। इसमें सोहा अली खान भी मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493