कैंटबरी भूकंप बहाली प्रशासन (सीईआरए) ने शुक्रवार को बताया कि पिछले पांच वर्षो में तीस से अधिक देशों के लोगों ने इस भूकंप प्रभावित शहर का दौरा किया है, जिसमें चीनी प्रतिनिधिमंडल और वहां के लोग भी शामिल हैं। सीईआरए न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री और उनकी कैबिनेट के अधीन एक एजेंसी है, जिसकी स्थापना क्राइस्टचर्च में सितंबर 2010 में आए 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद की गई थी। इसके बाद देश में फरवरी 2011 में भी 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 185 लोगों की मौत हो गई थी।
न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च पहुंचे कई लोगों ने चीन के सिचुआन में 2008 में आए भयावह भूकंप के अपने अनुभव भी साझा किए।
सीईआरए के प्रवक्ता ने एक ईमेल साक्षात्कार में बताया, “इन समूहों में से कुछ में चाइना डेवलपमेंट बैंक (सीडीबी), सिचुआन के सरकारी अधिकारी, उद्यमी, पर्यटन संचालक, पेशेवर शिक्षाविद् शामिल हैं, जो क्राइस्टचर्च में निवेश करने के इच्छुक हैं।”
सीईआरए पीड़ित परिवारों के लगातार संपर्क में है।
dharmpath.com dharmpath