मारधाड़ छोड़ कॉमेडी करेंगे हर्मन

मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता हर्मन बावेजा मारधाड़ वाली फिल्मों को छोड़ कॉमेडी फिल्मों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उनके पास ऐसी दो फिल्में हैं।

हर्मन को इससे पहले ‘ढिश्कियाऊं’ में उनके मारधाड़ वाले खास अंदाज में देखा गया था।

हर्मन ने यहां एक स्वास्थ्य संबंधित एक पूरक आहार उत्पाद लांच करने के बाद अपनी आगामी फिल्म के बारे में कहा, “फिल्म ‘जुगाड़ू’ इसमें से एक है, जिसमें मैं ‘दिल्ली वाले लड़के’ का किरदार निभा रहा हूं और दूसरी फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। लेकिन यह एक होम प्रोडक्शन फिल्म होगी। यह रोमांटिक कॉमेडी है, जबकि ‘जुगाड़ू’ सामाजिक कॉमेडी है।”

उन्होंने कहा, “मैं कॉमेडी कर रहा हूं, मारधाड़ नहीं। फुटबॉल की वजह से मुझे काफी चोट लगी है। मैं मारधाड़ के लिए ब्रेक लेना चाहता हूं और बदलाव के लिए कुछ अलग करना चाहता हूं।”

इन कॉमेडी फिल्मों के बाद मारधाड़ वाली फिल्मों में वापसी करेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा, “वैसे मैं छोटे काम करने के लिए समय ले रहा हूं। इसलिए पहले मुझे ये दोनों फिल्में पूरी करने दो और तब निर्णय करेंगे कि क्या करना है।”

हर्मन ने अपने पिता हैरी बावेजा की 2014 में आई एनीमेशन फिल्म ‘चार साहिबजादे’ में अपनी आवाज दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493