गुलाम अली अचानक मीका के कार्यक्रम में पहुंचे

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रसिद्ध गजल गायक गुलाम अली ने बॉलीवुड गायक मीका सिंह के संगीत कार्यक्रम में पहुंचकर सभी को चौंका दिया। वह 12 जनवरी को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में प्रस्तुति देंगे।

मीका शुक्रवार को यहां अमिषा पटेल के साथ प्रस्तुति दे रहे थे। वहीं उन्होंने ट्विटर पर ‘कहो ना प्यार है’ की अभिनेत्री और गुलाम अली के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।

मीका ने ट्विटर पर लिखा, “अमिषा पटेल के साथ, और अचानक पहुंचे गुलाम अली जी के साथ यह शो शानदार रहा।”

गुलाम अली के साथ मुलाकात से उत्साहित अमिषा पटेल ने भी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर यह बात साझा की।

अमिषा ने लिखा, “दिल्ली में बीती रात शो के दौरान गजल किंग गुलाम अली जी मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे और उनके साथ मुलाकात सम्मानित होने जैसा है।”

इसके पहले घोषणा की गई थी कि गुलाम अली का कार्यक्रम मोहन बागान मैदान में होगा, क्योंकि ईडन गार्डन्स मैदान में इस कार्यक्रम को लेकर यह चिंता थी कि मार्च से यहां होने वाले टी-20 क्रिकेट विश्वकप से पहले इस कार्यक्रम के कारण मैदान कहीं खराब न हो जाए।

लेकिन कार्यक्रम के मुख्य आयोजक, पश्चिम बंगाल अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम के अध्यक्ष सुल्तान अहमद ने आईएएनएस से इस बात की पुष्टि की कि गुलाम अली का कार्यक्रम नेताजी इंडोर स्टेडियम में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493