सऊदी अरब में प्रमुख शिया धर्मगुरु निम्र अल-निम्र की मौत की सजा के विरोध में ईरान के इस्लामिक प्रोपगैंडा कॉर्डिनेशन काउंसिल द्वारा गुरुवार को किए गए आह्वान के बाद शुक्रवार को यह रैली की गई।
राजधानी तेहरान में सऊदी अरब, अमेरिका व इजरायल के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शनकारियों ने शिया धर्मगुरु की मौत की सजा की निंदा की।
प्रदर्शनकारियों ने ईरान के विदेश मंत्रालय से सऊदी के अधिकारियों से विरोध करने का अनुरोध किया।
दोनों देशों के बीच दिन ब दिन बदतर होते कूटनीतिक व राजनीतिक रिश्तों के बीच शुक्रवार को यह देशव्यापी रैली की गई।
dharmpath.com dharmpath