मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। ‘रॉक ऑन’ के रॉकस्टार अभिनेता और प्रख्यात फिल्मकार फरहान अख्तर शनिवार को 42 साल के हो गए। इस मौके पर उनके सहकर्मियों से लेकर उनके दोस्तों ने उनके लिए ट्विटर पर शुभकामनाओं की झड़ी लगा दी।
मशहूर पटकथा लेखक व गीतकार जावेद अख्तर व हनी ईरानी दंपति के बेटे फरहान फिल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक, पाश्र्वगायक, टीवी मेजबान जैसे विविध क्षेत्रों में सिद्धहस्त हैं। उन्हें बधाई देने वालों में बिग बी से लेकर प्रियंका चोपड़ा और अनिल कपूर जैसे कई नामचीन सेलेब्रिटीज शुमार हैं।
फराह खान ने लिखा : मेरे छोटे भाई ‘फारअाउट अख्तर’ को जन्मदिन मुबारक, चलो उपहार की प्रतियोगिता करते हैं। मुझे अब तक नौ मिलें हैं और तुम्हें?
रणवीर सिंह : धन्यवाद रतन और जन्मदिन मुबारक मेरे सुपरनोवा भाई। अब क्या करेंगे? ‘हवन करेंगे’ पार्टी टाइम।
श्रद्धा कपूर : जन्मदिन मुबारक ‘फारआउट अख्तर’ तुम जैसे शानदार रॉकस्टार हो, वैसे ही बने रहना। रॉक ऑन।
अनिल कपूर : निर्देशक, गायक, अभिनेता और एक सच्चे ‘मर्द’। जन्मदिन मुबारक सनी बॉय।
बोमन ईरानी : जन्मदिन मुबारक भाई ‘फारआउट अख्तर’ जिदंगी भर याद रहने वाली यादें हैं, आगे और हों।
अदिति राव हैदरी : जन्मदिन मुबारक ‘फारअाउट अख्तर’। सच्ची जिंदगी के हीरो, एक सच्चे मर्द, हर तरह से एक रॉकस्टार और रुहाना के लिए सर्वश्रेष्ठ दानिश अली।
सुनिधि चौहान : जन्मदिन मुबारक ‘फारउाउट अख्तर’। बड़ी झप्पी!
dharmpath.com dharmpath