सरकारी समाचार एजेंसी मेना के अनुसार, अज्ञात बंदूकधारियों ने सुरक्षाकर्मियों की कार पर अंधाधुंध गोलीबारी की और फरार हो गए। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
मिस्र में लगातार दो हमलों के बाद यह हमला सामने आया है।
इसके पहले शुक्रवार देर शाम चाकू से लैस हमलावरों ने मिस्र के हुरघादा में हमला किया। इस हमले में स्वीडन का एक तथा ऑस्ट्रिया के दो पर्यटक मामूली रूप से घायल हो गए।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पर्यटकों पर चाकू से वार किया गया और उनकी हालत स्थिर है।
वहीं, गुरुवार को 15 लोगों के समूह ने गीजा के अहराम जिले में एक होटल पर हमला कर दिया। इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ। इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
मिस्र सरकार विरोधी आतंकवादी हमलों से जूझ रहा है, जिसमें सैकड़ों सैनिकों व पुलिसकर्मियों की जानें जा चुकी हैं। इन हमलों की शुरुआत जुलाई 2013 में राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के सत्ता से अपदस्थ होने के बाद हुई है, जो अब तक जारी है।
dharmpath.com dharmpath