मिस्र : मुबारक की सजा बरकरार (लीड-1)

सरकारी समाचार एजेंसी मेना की एक रपट के अनुसार, प्रेसीडेंसियल पैलेस के वित्तीय आवंटन में 12.5 करोड़ मिस्री पाउंड (लगभग 1.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर) के गबन के आरोप में मुबारक और उनके बेटों अला व गमाल को मामले की दोबारा हुई सुनवाई के दौरान नौ मई को बिना पैरोल के तीन साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी।

यह हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या मुबारक की तीन साल की यह सजा अब शुरू होगी या सुनवाई के दौरान उनके जेल में रहने की कुल अवधि गिनी जाएगी। सत्ता से बेदखल होने के बाद वह साल 2011 से जेल में ही हैं, जबकि उनके दोनों बेटे अक्टूबर में जेल से रिहा हो गए थे।

मुबारक पर साल 2011 में उनके खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों की हत्या कराने का आरोप लगाया गया है। इन उग्र विरोध प्रदर्शनों के बाद उनके 30 साल पुराने शासन का अंत हो गया था।

वर्तमान में मुबारक को काहिरा के एक सैन्य अस्पताल में हिरासत में रखा गया है, जहां गिरफ्तारी के बाद उनका अधिकांश समय गुजरा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493