मनोरंजन जगत में बदलाव लाईं विद्या, कंगना : सुगंधा

मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। ‘जाने तू..या जाने ना’ और ‘तेरे बिन लादेन’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री सुगंधा गर्ग का मानना है कि विद्या बालन व कंगना रनौत जैसी अभिनेत्रियां मनोरंजन की दुनिया में बदलाव लाई हैं।

सुगंधा ने आईएएनएस को बताया, “यह सुखद है कि मनोरंजन जगत में परिस्थितियां एकदम बदल गई हैं। विद्या बालन और कंगना रनौत जैसी अभिनेत्रियों ने परिस्थितियां एकदम बदल दी हैं। यह सब विद्या की फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ से शुरू हुआ। विद्या और कंगना ने हमें आम भूमिकाएं नहीं बल्कि अच्छी भूमिकाएं चुनने की हिम्मत दी।”

सुगंधा जल्द ‘जुगनी’ फिल्म में नजर आएंगी।

फिल्मों की पटकथा चुनने में इतना विचार-विमर्श क्यों करती हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा, “दुख की बात है कि ‘जाने तू..या जाने ना’ के बाद मुझे मजेदार भूमिकाएं नहीं मिली, लेकिन मैंने फैसला लिया था कि मैं जिस भी फिल्म में काम करूं, उसमें मेरी अहम भूमिका होनी चाहिए। मैं अब तक खुशकिस्मत रही हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493