इस मंजूरी के तहत कशगर और होर्गोस में आर्थिक विकास क्षेत्र की कंपनियां दक्षिण शिंजियांग के सभी चार जिले कशगर, होतान, किजिल्सु और अक्सू में परियोजनाओं के वित्तीयन के लिए अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों और बैंकों से युआन मुद्रा में ऋण ले सकती हैं।
पीबीओसी ने हालांकि कहा कि इस ऋण का उपयोग सिर्फ उत्पादन और निर्माण परियोजनाओं में ही हो सकता है।
ई-कॉमर्स में आई तेजी से शिंजियांग बाहरी दुनिया से काफी अधिक जुड़ गया है।
इन सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क, रेल और ऊर्जा परियोजनाओं में काफी वृद्धि दर्ज की गई है। साथ ही मध्य एशिया, रूस, यूरोप और फारस की खाड़ी तथा भूमध्य सागर के निकटवर्ती देशों से निकटता के कारण असीमित व्यापारिक संभावनाओं की वजह से इन क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स पार्को, आयात-निर्यात वस्तु वितरण केंद्रों और अंतर्राष्ट्रीय विकास क्षेत्रों का निर्माण भी बढ़ा है।
dharmpath.com dharmpath