रिलायंस समूह विशाखापत्तनम में जहाज निर्माण इकाई स्थापित करेगा

विशाखापत्तनम, 10 जनवरी (आईएएनएस)। उद्योगपति अनिल अंबानी का रिलायंस समूह 5,000 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश के साथ विशाखापत्तनम में एक जहाज निर्माण इकाई स्थापित करेगा। समूह ने यहां रविवार को इस बाबत राज्य सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

समझौते पर राज्य में चल रहे साझेदारी सम्मेलन-2016 में मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी की मौजूदगी में हस्ताक्षर हुए।

अंबानी ने कहा, “एक अनुमान के मुताबिक, अगले 15 साल में भारतीय नौसेना विमान वाहक पोतों तथा पनडुब्बियों की खरीद और आधुनिकीकरण पर तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगी। इससे इस प्रस्तावित विश्वस्तरीय इकाई को बड़े पैमाने पर ठेके मिल सकते हैं।”

इकाई में भारतीय नौसेना के लिए रणनीतिक उपकरण बनने पर मुख्य ध्यान रहेगा।

उन्होंने कहा कि यह आंध्र प्रदेश में किसी भी एक स्थान पर सबसे बड़ा निवेश होगा। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा होगा तथा इससे कई और रक्षा इकाइयों की स्थापना के लिए भी माहौल बनेगा।

उन्होंने कहा कि इस इकाई की स्थापना से राज्य को 10 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश हासिल हो सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493