वावरिंका ने चौथी बार जीता चेन्नई ओपन खिताब (लीड-1)

चेन्नई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। स्विस टेनिस स्टार स्टैन वावरिंका ने रविवार को क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक को हराते हुए चेन्नई ओपन का पुरुष एकल खिताब जीत लिया।

इसके साथ वावरिंका ने इस 425,535 डॉलर इनामी टूर्नामेंट के 20वें संस्करण में अपने खिताब की रक्षा की। यह उनका चौथा चेन्नई ओपन खिताब है।

मौजूदा फ्रेंच ओपन विजेता वावरिंका ने एक घंटे 27 मिनट चले खिताबी मुकाबले में 19 साल के कोरिक को सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से हराया।

यह विश्व के चौथे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वावरिंका का कोरिक के खिलाफ तीसरी जीत है। दोनों के बीच तीन मुकाबले हुए हैं।

वावरिंका ने इससे पहले यहां 2011, 2014 और 2015 में खिताबी जीत हासिल की थी। 2013 में वावरिंका ने फ्रांस के बेनोइट पियरे के साथ यहां युगल खिताब भी जाता था।

इस जीत के साथ वावरिंका ने खुद को साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के लिए बखूबी तैयार कर लिया है, जो एक सप्ताह बाद मेलबर्न में ख्रेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493