दुर्घटना सुबह लगभग नौ बजे हुई। इसमें अन्य 25 लोग भी हुए हैं।
बस बहुत तेज रफ्तार से चल रही थी। इसी दौरान यह अनियंत्रित होकर एक पुल का बैरियर तोड़ते हुए नीचे एक नदी में जा गिरी। बस में 45 लोग सवार थे।
तस्वीरों में दुर्घटनाग्रस्त बस का आधा हिस्सा पानी में दिखा।
वेराक्रूज के नागरिक सुरक्षा सचिव योलांदा गुटीरेज कार्लिन ने एक ट्वीट में बताया, “अटोयाक नदी में चल रहा बचाव कार्य पूरा हो गया है। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हो गए हैं।”
इस बस में एक फुटबॉल टीम के सदस्य और उनके सगे-संबंधी सवार थे।
dharmpath.com dharmpath