रफ्तार के साथ शूटिंग का आनंद लिया : अर्जुन

मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर जल्द ही स्टंट पर आधारित टेलीविजन रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी – कभी पीड़ा, कभी कीड़ा’ की मेजबानी करते नजर आएंगे। वहीं उन्होंने गायक रफ्तार के साथ शो के गीत की शूटिंग का आनंद लिया।

अर्जुन और रफ्तार ने गीत की शूटिंग के लिए हाथ मिलाया। रफ्तार को ‘बॉटल’, ‘स्वैग मेरा देसी है’ और ‘धूप चिक’ जैसे गीतों के लिए जाना जाता है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “रफ्तार के साथ गीत की वीडियों की शूट का आनंद लिया। ‘खतरों के खिलाड़ी – कभी पीड़ा कभी कीड़ा’ के लिए नया गीत।”

अर्जुन ने एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें उन्हें चिल्लाते हुए देखा जा सकता है।

‘खतरों के खिलाड़ी – कभी पीड़ा कभी कीड़ा’ में जय भानुशाली, सिद्धार्थ शुक्ला और फैजल खान जैसे प्रतियोगी हैं। इस शो का प्रसारण टेलीविजन चैनल कलर्स पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493