लंदन , 11 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका एडेल की आगामी यात्रा में उनका तीन वर्षीय बेटा एंजेलो भी उनके साथ होगा। यहां नौ माह की यात्रा होगी।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रपट के मुताबिक, हालांकि उनके सहयोगी साइमन कोनेच्की ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।
समाचार पत्र ‘द सन’ ने एक सूत्र के हवाले से कहा, “यह यात्रा काफी लंबी है इसलिए साइमन उनके साथ नहीं आ सकते। इसके साथ वह जल बेहतरी के लिए ड्राप 4 ड्राप से जुड़े हैं और उनकी शादीशुदा जिंदगी से दूसरा बच्चा भी है जिसकी देखरेख के चलते वह इस यात्रा में शामिल नहीं हो सकते।”
dharmpath.com dharmpath