ब्रिटिश संगीतकार डेविड बोवी का निधन

लंदन, 11 जनवरी (आईएएनएस)। प्रख्यात ब्रिटिश संगीतकार डेविड बोवी का 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे ने इस बात की पुष्टि की।

यह पोस्ट बॉवी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर साझा की गई, “18 महीने से कैंसर जैसी बीमारी से जुझ रहे डेविड बोवी का अपने परिवार वालों के बीच रविवार को निधन हो गया।”

डेविड का जन्म 1947 को हुआ। उन्होंने 1960 के दशक में दुनिया भर में हिट संगीतों का का आनंद लिया।

वेबसाइट ‘एबीसी डॉट नेट डॉट एयू’ के मुताबिक, उनके बेटे डंकन जोन्स ने ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि की।

उन्हें ‘हीरोज’, ‘द राइज एंड फॉल ऑफ जीग्गी स्टारडस्ट एंड द स्पाइडर्स फ्रॉम मार्स’ और ‘हंकी डॉरी’ जैसे अल्बम के लिए जाना जाता है। उन्होंने खुद का संगीत के नए कलाकारों में स्थापित किया।

उल्लेखनीय है कि 9 जनवरी को डेविड बोबी ने अपने 69वें जन्मदिन पर नई अल्बम ‘ब्लैकस्टार’ रिलीज की।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा, “मैं पॉप प्रतिभा डेविड बॉवी के गीतों को सुनकर बड़ा हुआ हूं। वह नए आविष्कारों के मास्टर हैं। यह एक बड़ा नुकसान है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493