डेल स्टेन तीसरे टेस्ट मैच से बाहर

जोहांसबर्ग, 11 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज डेल स्टेन इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।

जोहांसबर्ग, 11 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज डेल स्टेन इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक स्टेन कंधे में लगी चोट के कारण डरबन के किंग्समीड में हुए पहले और केपटाउन के न्यूलैंड्स में हुए दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे।

टीम को उम्मीद थी कि स्टेन तीसरे टेस्ट मैच में वापसी करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

स्टेन टीम के साथ जोहांसबर्ग भी नहीं गए। वह अभी केपटाउन में ही हैं।

पिछले सात टेस्ट मैचों में से यह पांचवां टेस्ट होगा जिसे स्टेन चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे

श्रृंखला का तीसरा टेस्ट मैच गुरुवार से वांडर्स क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। इंग्लैंड श्रृंखला में 1-0 से आगे है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493