फीफा ने स्थागित किया संवाददाता सम्मेलन

ज्यूरिख, 11 जनवरी (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा ने सोमवार को फुटबाल के सर्वश्रेष्ठ कोच के पुरस्कार के समारोह से पहले किया जाने वाला संवाददाता सम्मेलन स्थागित कर दिया।

ज्यूरिख, 11 जनवरी (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा ने सोमवार को फुटबाल के सर्वश्रेष्ठ कोच के पुरस्कार के समारोह से पहले किया जाने वाला संवाददाता सम्मेलन स्थागित कर दिया।

इसके पीछे वजह तीन नामित उम्मीदवारों में से सिर्फ एक के पुरस्कार समारोह में शामिल होने की बात बताई जा रही है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, लुइस एनरिक (बार्सिलोना), जोसेफ गुआर्डिओला (बायर्न म्यूनिख), और जॉर्ज सामपोली को सर्वश्रेष्ठ फुटबाल कोच के पुरस्कार के लिए नामित किया है।

इनमें से सिर्फ सामपोली ही समारोह में शामिल होने के लिए ज्यूरिख आए हैं।

एनरिक ने यहां आने से मना कर दिया है तो वहीं गुआर्डिओला कतर में प्रशिक्षण शिविर में व्यस्त हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493