विदेश सचिव स्तर की वार्ता टलने की संभावना : पाकिस्तान

इस्लामाबाद, 11 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान और भारत के बीच विदेश सचिव स्तर की वार्ता नई दिल्ली की ओर से टाली जा सकती है।

द न्यूज इंटरनेशनल द्वारा सोमवार को प्रकाशित एक रपट के अनुसार, उच्चपदस्थ राजनयिक सूत्रों ने कहा है कि इस्लामाबाद में प्रस्तावित 15 जनवरी की वार्ता के लिए भारतीय विदेश सचिव के आने के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं है।

अखबार ने लिखा है, “लगता है कि भारत अगले सप्ताह अंतिम क्षण में वार्ता स्थगित करने की घोषणा करेगा।”

रपट में कहा गया है कि पठानकोट हमले के बाद इस्लामाबाद और नई दिल्ली के बीच विदेश सचिव स्तर की वार्ता को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है।

रपट में कहा गया है कि पाकिस्तान नहीं चाहता कि विदेश सचिव स्तर की वार्ता पटरी से उतरे, क्योंकि इससे कश्मीर सहित सभी लंबित विवादों पर एक व्यापक समग्र बातचीत शुरू होने का मार्ग प्रशस्त होने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493