सर्दियों की समस्याओं से छुटकारा दिलाएंगे ये ‘सुपर फूड्स’

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। सर्दियों के मौसम में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन प्रकृति ने इन मौसमी समस्याओं से लड़ने के लिए कई प्रकार के खाद्य पदार्थ भी दिए हैं, जो इनसे मुकाबला में आपकी मदद कर सकते हैं।

ऑरीफ्लेम इंडिया की आहार विशेषज्ञ सोनिया नारंग के मुताबिक, सर्दियों की समस्याओं से निपटने के लिए कुछ सुपरफूड्स बेहद मददगार हो सकते हैं।

अश्वगंधा की जड़ : अश्वगंधा की जड़ पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति में कारगार आयुर्वेदिक दवा के रूप में प्रयोग की जाती है। इसे एक ‘एडप्टोजन’ माना जाता है, यानी कि यह एक ऐसी जड़ीबूटी है जो शारीरिक ऊर्जा सुधारने में, खिलाड़ियों की क्षमता बढ़ाने में, रोग प्रतिरोधक क्षमता सुधारने और यौन और प्रजनन क्षमता बढ़ाने में काफी कारगर मानी जाती है।

हल्दी : रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हल्दी का प्रयोग केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विश्व भर में प्रसद्ध है। एंटी-बैक्टिरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल के तौर पर यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मददगार है। ज्यादा लाभ के लिए इसे गर्म दूध के साथ लें।

चिया के बीज : ये बीज प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड्स और महत्वूपर्ण खनिज का अद्भुत स्रोत हैं। बेहतर लाभ के लिए इन्हें रात भर पानी में भिगो कर सुबह लें।

गाजर : सर्दियों में मिलने वाली गाजर में बीटा कैरोटीन होता है। शरीर इसे विटामिन ए में तब्दील कर देता है। विटामिन ए प्रतिरोधक प्रणाली के लिए, संकम्रण से बचाने के लिए और फेफड़ों को स्वस्थ रखकर सांस की बिमारियों के खतरे को कम करने में मददगार होता है। साथ ही यह त्वचा पर उम्र के असर को कम करने के लिए भी एक बेहतरीन खाद्य पदार्थ है।

लहसुन : लहसुन खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ ही कई स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर है। यह कम कैलोरी युक्त होने के साथ ही फाइटोन्यूट्रिएंट एनिथोल से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है।

चुकंदर : चुकंदर में लाभवर्धक फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं जो स्वस्थ कोशिकाओं और उनके डीएनए को नुकासन पहुंचाने वाले मुक्त कणों से लड़ने में मदद करता है और प्रतिरक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493