इराक में कॉफी शॉप पर हमला, 23 मरे

एक प्रांतीय सुरक्षा सूत्र ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि हमला राजधानी बगदाद से लगभग 100 किलोमीटर दूर मकदादिया के एक भीड़भाड़ वाले कॉफी शॉप में शाम में हुआ।

सूत्र ने बताया कि पहले विस्फोट में कॉफी शॉप और आसपास की दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हमले में 23 लोगों की मौत हो गई और अन्य 44 लोग घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि हमलावरों ने पुरानी तरकीब अपनाते हुए सुरक्षाकर्मियों और लोगों का ध्यान बांटने के लिए पहला विस्फोट किया, जिसके बाद अधिक से अधिक लोगों को हताहत करने के लिए दूसरा विस्फोट किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493