अंतर्राष्ट्रीय गायक जॉन ऐश्वर्य की खूबसूरती के कायल

मुंबई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय गायक जॉन लीजेंड पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्य राय बच्चन की खूबसूरती देखकर मंत्रमुग्ध हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि वह ऐश्वर्या की सुंदरता और प्रतिभा से काफी प्रभावित हैं।

जॉन ने ऐश्वर्य और अमेरिकी अभिनेत्री इवा लोंगोरिया की मौजूदगी वाले एक विज्ञापन में अपनी आवाज दी है। यह विज्ञापन जल्द भारत में रिलीज होगा।

दोनों ही अभिनेत्रियां लोरियाल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर हैं और इस विज्ञापन में साथ दिखाई देंगी।

इस विज्ञापन का वीडियो जॉन के प्रसिद्ध गाने पर आधारित है।

इस विज्ञापन के अनुभव के बारे में जॉन ने कहा, “दुनिया की सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिला के लिए गीत गाना मेरी दिली ख्वाहिश थी। वह सौंदर्य और मोहब्बत का मूर्त रूप हैं।”

ऐश्वर्य पिछले साल फिल्म ‘जज्बा’ में नजर आई थीं। अब वह जल्द ‘सरबजीत’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ फिल्म से दर्शकों से दोबारा रूबरू होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493