ओआईएल देगी प्रति शेयर 80 फीसदी अंतरिम लाभांश

मुंबई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल उत्खनन और उत्पादन कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) ने मंगलवार को प्रति शेयर 80 फीसदी या आठ रुपये अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की।

कंपनी ने मंगलवार को हुई बोर्ड की बैठक में यह फैसला किया और अंतरिम लाभांश देने की घोषणा बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में नियामकीय सूचना जारी कर की।

कंपनी ने अपने बयान में कहा, “ओआईएल ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी के निदेशक मंडल (बोर्ड) ने 12 जनवरी, 2016 को हुई बैठक में अन्य बातों के अलावा वर्ष 2015-16 के लिए प्रति शेयर आठ रुपये (80 फीसदी) अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है।”

बयान के मुताबिक, लाभांश 21 जनवरी, 2016 को या उसके बाद दिए जाएंगे। लाभांश का भुगतान 10 फरवरी, 2016 या उससे पहले कर दिया जाएगा।

कंपनी के 10 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर बीएसई में मंगलवार को 371 रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे थे।

आठ रुपये लाभांश के साथ कंपनी के शेयरों की यील्ड 2.16 फीसदी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493