उत्तरी अमेरिका में चौथे सप्ताह भी बरकरार है ‘स्टार वार्स.’ का जादू

इस सप्ताह अमेरिका और कनाडा में टिकटों की बिक्री के लिए डिज्नी 4.61 करोड़ अमेरिकी डॉलर का सौदा कर सकती है।

डिज्नी फिल्म ‘स्टार वार्स : द फोर्स अवेकन्स’ ने उत्तरी अमेरिका में 24 दिनों के भीतर 81.2 करोड़ की कमाई का रिकार्ड बनाया।

डिज्नी के अनुसार, यह 24 दिनों में 43.80 करोड़ डॉलर के रिकार्ड बनाने वाली फिल्म ‘अवतार’ से 88.5 प्रतिशत और पिछले साल 24 दिनों के ही भीतर 55.65 करोड़ी की कमाई करने वाली फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड’ से 46 प्रतिशत आगे है।

इस सप्ताह फिल्म को चीन में भी काफी प्रशंसा मिली और चीन के फिल्म मार्केट के योगदान की मदद से इसके बॉक्सऑफिस पर इसका राजस्व बढ़ सकता है। इस फिल्म ने विश्व भर में लगभग 1.7 अरब डॉलर से अधिक की कमाई कर ली है।

इसके साथ ही उत्तरी अमेरिका में सबसे अधिक कमाई के मामले में फॉक्स की ‘द रेवेनेंट’ दूसरे स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493