1984 दंगे: सज्जन की याचिका पर फैसला आज

sajjan singhनई दिल्ली। उन्नीस सौ चौरासी के सिख विरोधी दंगों के एक मामले में सज्जन कुमार की याचिका पर बुधवार को हाईकोर्ट फैसला सुना सकता है। मामला सुल्तानपुरी हिंसा का है। इसमें छह लोगों की हत्या हुई थी। इस मामले में सज्जन और पांच अन्य लोगों के खिलाफ निचली अदालत ने आरोप तय किए थे।

इस पर सज्जन ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपील की थी, जिस पर मंगलवार को कोर्ट ने कहा था कि मामले में और सुनवाई की जरूरत है। इस मामले में सज्जन के खिलाफ हत्या, डकैती और संपत्तिको नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं।

गौरतलब है कि इससे पूर्व सज्जन को दिल्ली कैंट में दंगा केस मामले में बरी कर दिया गया था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493