नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। देश का औद्योगिक उत्पादन नवंबर 2015 में 3.19 फीसदी घट गया, जबकि अक्टूबर में इसमें 9.87 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई थी।
केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-नवंबर अवधि में भी औद्योगिक उत्पादन विकास दर घटकर 3.9 फीसदी दर्ज की गई।
नवंबर में विनिर्माण उत्पादन 4.4 फीसदी कम रहा।
इस दौरान बिजली उत्पादन 0.7 फीसदी बढ़ा तथा खदान उत्पादन 2.3 फीसदी अधिक रहा।
dharmpath.com dharmpath