सानिया-हिंगिस सिडनी इंटरनेशनल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में

सिडनी, 12 जनवरी (आईएएनएस)। अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए विश्व की शीर्ष महिला टेनिस जोड़ीदार-सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस ने सिडनी इंटरनेशनल के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

इस जोड़ी ने मंगलवार को हुए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एनास्तासिया रोडियोनोवा और अरिना रोडियोनोवा की जोड़ी को 6-2, 6-3 से हराया।

यह सानिया-हिंगिस की लगातार 27वीं जीत है।

क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला चीन की जोड़ी लिआंग चेन और शुअई पेंग से होगा।

सानिया-हिंगिस की जोड़ी लगातार जीत के विश्व रिकार्ड की बराबरी से महज एक कदम दूर है। इस मामले में रिकार्ड गिगी फर्नाडिस और नताशा ज्वेरेवा की जोड़ी के नाम है, जिन्होंने 1994 के सत्र में लगातार 28 जीत हासिल की थी।

भारत के लिए पुरुष युगल से भी अच्छी खबर है। रोहन बोपन्ना और उनके रोमानिया के जोड़ीदार फ्लोरिन मार्गिआ ने अपने मैच में जीत हासिल की है। उन्होंने कड़े मुकाबले में डेनिस इस्टोमिन और हेनरी कोंटिनेन की जोड़ी को 6-7, 6-3, 10-8 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493