बान की-मून ने इस्तांबुल हमले को ‘घृणित कृत्य’ बताया

इस्तांबुल के ऐतिहासिक सुल्तानअहमत स्क्वायर में मंगलवार को हुए विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। इस हमले में मरने वाले 10 लोगों में से नौ जर्मनी के थे।

बान की-मून के प्रवक्ता की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने पाीड़ितों के परिजनों के प्रति और इस विस्फोट से प्रभावित हुई जर्मनी और तुर्की की सरकार तथा विदेशी नागरिकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

बयान में कहा गया, “महासचिव को उम्मीद है कि इस हमले के साजिशकर्ताओं के खिलाफ तुरंत कार्रवाही होगी।”

तुर्की के प्रधानमंत्री अहमत दावुतोग्लु ने कहा कि हमला करने वाले आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादी हैं, जो तुर्की हुए कई हमलों के दोषी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493