डेविड बोवी को 6 बार पड़ा था दिल का दौरा

लंदन, 13 जनवरी (आईएएनएस)। प्रख्यात ब्रिटिश संगीतकार डेविड बोवी के निधन से पहले उन्हें छह बार दिल का दौरा पड़ा था।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रपट के मुताबिक, “कैंसर से पीड़ित बोवी का रविवार को निधन हो गया, इससे पहले उन्हें 2004 में दिल की सर्जरी करानी पड़ी। वहीं अब यह दावा किया जा रहा है कि वह अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रहे थे।”

वेंडी लेघ ने पिछले साल गायक की बायोग्राफी प्रकाशित की थी, उन्होंने बीबीसी न्यूज को बताया, “वह सिर्फ कैंसर से ही पीड़ित नहीं थे बल्कि उन्हें हाल ही के कुछ सालों में छह बार दिल का दौरा पड़ चुका है। मुझे यह खबर उनके किसी करीबी से मिली है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493