मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री आकांक्षा सिंह को नए धारावाहिक ‘एक दूजे के वास्ते’ के लिए संपर्क किया गया है।
मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री आकांक्षा सिंह को नए धारावाहिक ‘एक दूजे के वास्ते’ के लिए संपर्क किया गया है।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला यह शो बिन्दू प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है।
प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “सिर्फ शो के नाम का पता चला है। यह प्रेम कहानी पर आधारित है। आकांशा को इससे पहले ‘गुलमोहर ग्रैंड’ में देखा गया था। उन्हें शो के मुख्य किरदार के लिए संपर्क किया गया है।”
सूत्र ने कहा, “वह किरदार में पूरी तरह फिट हैं। उन्होंने शो के लिए स्क्रीन टेस्ट भी दिया है, लेकिन अंतिम निर्णय जल्द लिया जाएगा।”
जब आईएनएस ने आकांक्षा से संपर्क किया तो उन्होंने कहा, “मेरी दो प्रोडक्शन हाउसों के साथ बातचीत हो रही है और यह उनमें से एक हो सकता है। यद्यपि मैं शो के नाम को लेकर सुनिश्चित नहीं हूं।”
dharmpath.com dharmpath