अंकारा, 14 जनवरी (आईएएनएस)। तुर्की के चिनार जिले में पुलिस मुख्यालय में कार बम विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 घायल हो गए।
बीबीसी के मुताबिक, मृतकों में एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं।
अधिकारियों ने विस्फोट के लिए कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया है। यह संगठन मुख्य रूप से कुर्दिश प्रांत में सक्रिय है।
हालांकि, अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
dharmpath.com dharmpath