इस्लामाबाद, 14 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों के बीच 15 जनवरी को यहां होने वाली वार्ता टल गई है। दोनों देश वार्ता की नई तिथि तय करने के लिए संपर्क में हैं।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने वार्ता तिथि में बदलाव की घोषणा गुरुवार को की।
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता काजी खलीलुल्ला ने संवाददाताओं से कहा, “दोनों मुल्क विदेश सचिव स्तर की वार्ता के लिए नई तारीख तय करने पर संपर्क में हैं।”
उन्होंने कहा, “वार्ता के पुनíनर्धारण के बारे में आपसी विचार-विमर्श चल रहा है।”
प्रवक्ता ने प्रस्तावित वार्ता स्थगित होने की कोई वजह नहीं बताई। लेकिन इसे भारत की उस मांग से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उसने कहा है कि जब तक पठानकोट आतंकवादी हमले की साजिश करने वाले पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक वार्ता नहीं हो सकती।
dharmpath.com dharmpath