वार्नर दूसरी बेटी के पिता बने (लीड-1)

सिडनी, 14 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के घर नन्ही परी का आगमन हुआ है। वार्नर की पत्नी कैंडिस ने गुरुवार को बेटी को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

वार्नर दूसरी बार पिता बने हैं। इससे पहले भी वार्नर की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम इवी माये है। वार्नर और कैंडिस ने अपनी नवजात बेटी का नाम इंडी राये रखा है।

बच्चे के जन्म को लेकर वार्नर भारत के साथ शुक्रवार को होने वाले दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में नहीं खेल सकेंगे। उनके स्थान पर उस्मान ख्वाजा को टीम में शामिल किया गया है।

वार्नर ने इंस्ट्राग्राम पर अपनी दूसरी बेटी के आगमन की सूचना दी। वार्नर ने लिखा, “मैंने और कैंडिस ने आज सुंदर इंडि राये वार्नर का इस दुनिया में स्वागत किया।”

वार्नर ने इवी माये और इंडि राये के साथ अपनी एक तस्वीरा पोस्ट की। वार्नर ने लिखा है कि इसी तस्वीर को खींचे जाने के दौरान इवी ने पहली बार अपनी छोटी बहन को देखा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493