जेएसीसी ने बुधवार को एक साप्ताहिक रिपोर्ट में बताया, 19 दिसंबर, 2015 में खोज के दौरान यह मलबा मिला था। यह देखने में मानव निर्मित जहाज के मलबे के समान लग रहा था। इसके बाद हैविला हॉमर्नी जहाज को इसकी आगे की जांच के लिए लगाया गया।
हैविला हॉमर्नी ने 2 जनवरी को ऑटोनोमस अंडरवॉटर वेह्किल के द्वारा इसकी दोबारा जांच की। इसके बाद पुष्टि हो गई कि यह वास्तव में किसी जहाज का ही मलबा है।”
‘हैविला हार्मनी’ उन तीन जहाजों में से एक है, जो एमएच370 की खोज कर रहे हैं। यह पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पर्थ तट से कई हजार किलोमीटर दूर निर्धारित क्षेत्र में खोज कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath