जेईएम प्रमुख अजहर एहतियातन हिरासत में : पाकिस्तान

लाहौर, 15 जनवरी (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) प्रमुख मौलाना मसूद अजहर को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में ले लिया गया है।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कानून मंत्री राणा सनाउल्लाह ने समाचार चैनल ‘डॉन न्यूज’ के टीवी शो ‘न्यूज आई’ में एक सवाल के जवाब में अजहर को एहतियातन हिरासत में लिए जाने की खबर की पुष्टि की।

इस हिरासत को गिरफ्तारी के संदर्भ में पूछे जाने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि पठानकोट हमले में अजहर की संलिप्तता सिद्ध हो जाती है तो उसे गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

भारत का मानना है कि दो जनवरी को पंजाब के पठानकोट में भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के अड्डे पर जिन छह आतंकवादियों ने हमला किया था, वे पाकिस्तानी थे और उनका जेईएम से संबद्ध था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493