‘माय हार्ट फिल गो ऑन’ की गायिका डियोन के पति का निधन

लॉस एंजेलिस, 15 जनवरी (आईएएनएस)। मशहूर फिल्म ‘टाइटेनिक’ के ‘माय हार्ट फिल गो ऑन’ गाने को अपनी आवाज से अमर बनाने वाली गायिका सेलिन डियोन के पति एवं उनके पूर्व प्रबंधक रेने एंजेलिल नहीं रहे।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, डियोन ने पति के निधन की घोषणा अपने फेसबुक पेज पर की। रेने (73) ने गुरुवार को लास वेगास स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। वह गले के कैंसर से जूझ रहे थे।

कनाडाई शहर मॉन्ट्रियल में जन्मे रेने का दशकों लंबा संगीत करियर 1960 के दशक में उस वक्त शुरू हुआ, जब उन्होंने अपने बचपन के दो दोस्तों संग मिलकर ‘द बरोनेट्स’ नामक पॉप रॉक बैंड बनाया। बैंड के बिखरने के बाद उन्होंने संगीत प्रतिभा का प्रबंधन शुरू किया।

1981 में डियोन ने एक डेमो टेप रेने को भेजे। डियोन उस वक्त महज 12 साल की थीं। रेने आगे चलकर डियोन का काम संभालने को राजी हो गए।

रेने और डियोन 1994 में परिणय सूत्र में बंधे।

1999 में पति को गले का कैंसर होने का पता चलने के बाद डियोन ने उनकी देखरेख के लिए अपने संगीत करियर से ब्रेक लेने का निर्णय लिया।

रेने के परिवार में पत्नी डियोन और छह बच्चे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493