जीवा की ‘कावलई वेंदम’ की शूटिंग 18 जनवरी से

चेन्नई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता जीवा की तमिल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘कावलई वेंदम’ की शूटिंग कुन्नूर में 18 जनवरी से शुरू होने जा रही है।

फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता बॉबी सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं।

निर्देशक दीकाय ने एक बयान में कहा, “यह मानवीय भावनाओं पर आधारित फिल्म है। रोमांस और संबंध जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ‘कावलई वेंदम’ संबंधों और अलगाव के अनकहे पहलुओं को बताता है।”

फिल्म में काजल अग्रवाल, सुनैना, श्रुति रामकृष्ण और आरजे बालाजी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493