बोपन्ना-मार्गिआ सिडनी इंटरनेशनल टूर्नामेंट के फाइनल में (लीड-1)

सिडनी, 15 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के रोहन बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मार्गिआ ने शुक्रवार को सिडनी इंटरनेशनल टूनार्मेंट के पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

इस जोड़ी ने एनएसडब्ल्यू टेनिस सेन्टर पर हुए सेमीफाइनल मैच में थॉमस बेलुची और लियोनाडरे मायेर की जोड़ी को सीधे सेटों में 7-6 (8), 6-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। यह मुकाबला एक घंटा 23 मिनट तक चला।

फाइनल में उनका मुकाबला जैमी मरे और ब्रूनो सोरेस की जोड़ी से शनिवार को होगा।

दोनों जोड़ियों को पहले सेट में ब्रेकप्वाइंट मिले जिसका वह फायदा नहीं उठा पाए जिसके कारण सेट टाई ब्रेक में गया जहां बोपन्ना-मार्गिआ की जोड़ी ने 10-8 से सेट अपने नाम किया।

बेलुची और मायेर को दूसरे सेट में तीन ब्रेक प्वाइंट मिले जिनका फायदा उठाने में यह जोड़ी नाकाम रही। दूसरे सेट में शानदार खेल दिखाते हुए बोपन्ना-मार्गिआ ने सेट अपने नाम कर मैच जीत लिया और फाइनल में जगह पक्की कर ली।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493