न्यूयार्क, 15 जनवरी (आईएएनएस)। ‘दि लुक ऑफ साइलेंस’ को 9वें वार्षिक सिनेमा आई ऑनर्स समारोह में शीर्ष डाक्यूमेंट्री पुरस्कार से नवाजा गया है।
इसका निर्देशन जोशुआ ओपनहाइमर ने किया था। यह 1960 के इंडोनेशियाई जनसंहार पर आधारित है। इसके अलावा ओपनहाइमर को डायरेक्टिंग और साइने बिर्ज स्रेन्सन को प्रोडक्शन में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।
एडिटर क्रिस किंग ‘एमी’ के लिए एडिटिंग का पुरस्कार मिला। वह एक ही श्रेणी में तीन पुरस्कार जीतने वाले पहले व्यक्ति बने। इसके पहले उन्हें ‘एक्जिट थ्रू दि गिफ्ट शॉप’ और ‘सेना’ के लिए पुरस्कृत किया गया था।
एजिाबेथ लो की ‘होटेल 22’ और स्कॉट कमिंग्स की ‘बफैलो जगलोस’ लघु फिल्म श्रेणी में बराबरी के स्थान पर रहीं।
dharmpath.com dharmpath