नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। विमानन कंपनी एयर इंडिया ने शुक्रवार को नई दिल्ली और गोरखपुर के बीच उड़ान सेवा शुरू की।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि उड़ान सेवा रविवार को छोड़कर सप्ताह के शेष छह दिन संचालित की जाएगी। इसके लिए एटीआर 72-600 विमान का उपयोग किया जाएगा।
इसके साथ ही गोरखपुर के लिए सेवा देने वाली एयर इंडिया अभी देश की अकेली विमानन कंपनी बन गई है।
dharmpath.com dharmpath