क्यूबन पहलवान लोपेज की नजर तीसरे ओलम्पिक स्वर्ण पर

हवाना, 15 जनवरी (आईएएनएस)। दो ओलम्पिक गोल्ड और पांच विश्व खिताब अपने नाम कर चुके क्यूबा के ग्रिको-रोमन कुश्ती खिलाड़ी मिजैन लोपज ने कहा है कि आने वाले रियो ओलम्पिक में उनकी नजर तीसरा स्वर्ण हासिल करने पर होगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने लोपेज के हवाले से लिखा है, “क्यूबा के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना उन लोगों को सम्मान देना है जो मुझ पर विश्वास करते हैं।”

उन्होंने कहा है कि उन्होंने साल का अंत इस भावना से किया है कि वह अच्छे प्रदर्शन का प्रयास करेंगे। पिछले साल 2015 में लास वेगस विश्व चैम्पियंशिप में वह अपना छठा स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए थे।

लोपेज ने कहा, “मैं चाहता हूं कि लोग मुझ पर अपना भरोसा कायम रखें और इसके लिए मुझे मेहनत करनी होगी।”

लोपेज अभी जर्मनी के क्लब एएसवी नेंनडींगेन के साथ अभ्यास कर रहे हैं और उनका मानना है कि उनके देश के खिलाड़ियों को बाहर जाकर अभ्यास करना चाहिए, ताकि वह भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493