मोदी सरकार में गौमूत्र पीजिए और गोबर खाइए क्योंकि दवाइयां, दाल और प्याज बेहद महंगी हो गई है

wpid-2015_12image_15_33_131658000markandeykatju-llदिल्ली-अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पूर्व न्यायाधीश मार्कण्डेय काटजू ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है । केंद्र में बैठी मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए काटजू कहते है की –

“आज से गौमूत्र पीजिए और गोबर खाइए क्योंकि दवाइयां, दाल और प्याज बेहद महंगी हो गई है”

काटजू ने के अंगेजी वेबसाइट की लिंक शेयर की जिसकी हैडलाइन थी “हिंदू मानते हैं कि गोमूत्र पीने से कैंसर ठीक होती है”  काटजू ने इसपे कमेंट करते हुए लिखा की “पीते रहो , पीते रहो ” । पोस्ट को आगे बढ़ाते हुए काटजू ने लिखा की – “मैं मानता हूं कि गोमूत्र बीमारियों को दूर करता है और गोबर दाल और प्याज का बेहतर सब्सिट्यूट बन सकती है जो महंगे हो गए हैं” ।

गौरतलब है की काटजू का ये बयान तब आया है जब  विश्व हिन्दू परिषद् गोमूत्र और गोबर के वैज्ञानिक फायदों को लेकर एक बुकलेट जारी की है। बुकलेट के मुताबिक, गोमूत्र कैंसर और त्वचा रोक को ठीक कर सकता है। इसके साथ अस्थमा, जॉंडिस और अनीमिया में भी यह कारगर है।

दाल के दाम भी आसमान छू रहे हैं। सोमवार को इसकी कीमत 200 रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई। इसके बाद, केंद्र ने 3 हजार टन मसूर की दाल आयात करने का फैसला किया है। केंद्र ने राज्य सरकारों पर जमाखोरों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

बाजार में इस वक्त अरहर की दाल 200 रुपए के पार है जबकि एक साल पहले यह 85 रुपए प्रति किलो पर थी। देश में दालों का उत्पादन 2014-15 में 2 मिलियन टन कम हुआ है, ऐसा खराब मानसून और अनिश्निचित बारिश की वजह से हुआ।

न्यूज़ बज से

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493