सबसे तेजी से 7000 रन बनाने का रिकार्ड कोहली के नाम

ब्रिस्बेन, 17 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेजी से 7000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

कोहली ने रविवार को आस्ट्रेलिया के साथ हुए तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान यह मील का पत्थर हासिल किया। ब्रिस्बेन में 59 रनों की पारी खेलने वाले कोहली इस रिकार्ड से 19 रन दूर रह गए थे।

मेलबर्न में कोहली को एकदिवसीय करियर में 7000 रन पूरे करने के लिए 19 रनों की दरकार थी। अब तक सबसे तेजी से 7000 रन बनाने का रिकार्ड दक्षिण अफ्रीका के अब्राहम डिविलियर्स के नाम था।

डिविलियर्स ने 166 पारियों में इतने रन जुटाए हैं। पर्थ में हुए पहले मैच में भी 91 रन बनाने वाले कोहली अब तक 169 मैचों में 161 पारियां खेली हैं।

कोहली से पहले भारत के लिए सबसे तेजी से 7000 रन पूरे करने का रिकार्ड सौरव गांगुली के नाम था, जिन्होंने 174 पारियों में इतने रन बनाए हैं।

कोहली 7000 या उससे अधिक एकदिवसीय रन बनाने वाले विश्व के 36वें और भारत के आठवे खिलाड़ी बन गए गए हैं।

कोहली से अधिक रन बनाने वाले भारतीयों में सचिन तेंदुलकर (18426), गांगुली (11363), राहुल द्रविड़ (10889), मोहम्मद अजहरूद्दीन (9378), महेंद्र सिंह धौनी (8861), युवराज सिंह (8329), वीरेंद्र सहवाग (8273) शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493