अमिताभ से प्रभावित हैं नवाजुद्दीन

मुंबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म ‘टीई3एन’ में मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि अमिताभ अपने आप में ऐसी शख्सियत हैं, जो किसी को भी प्रेरित कर सकते हैं।

नवाजुद्दीन ने ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘टीई3एन’ में सीनियर बच्चन (अमिताभ) की भूमिका हैरान कर देने वाली है। यही वजह है कि हम आपको सर्वश्रेष्ठ, सम्मानित और प्रेरणादायक मानते हैं।”

अमिताभ इन दिनों कोलकाता में ‘टीई3एन’ की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें अभिनेत्री विद्या बालन भी हैं।

रिभु दासगुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म ‘टीई3एन’ का निर्माण सुजॉय घोष ने किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493