‘खतरों के खिलाड़ी’ अक्षय को भी लगता है डर!

मुंबई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। अपने बेहतरीन स्टंट से दर्शकों को हैरान कर देने वाले ‘खतरों के खिलाड़ी’ अक्षय कुमार का कहना है कि उन्हें मैरी-गो-राउंड या हिंडोले (एक तरह का झूला) पर बैठने में मजा नहीं आता। उन्हें इस पर बैठने से डर लगता है।

एक बयान में कहा गया कि अक्षय ने यह बात ‘जूम’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘यार मेरा सुपरस्टार’ में कही।

उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं है कि मैं मैरी-गो-राउंड पर नहीं बैठा हूं, लेकिन इस पर बैठते ही मेरा सिर चकराने लगता है। मैं इस पर बैठने से डरता हूं।”

अक्षय जल्द ‘एयरलिफ्ट’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री निमरत कौर भी हैं। यह 22 जनवरी को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493